धनबाद: जेपी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में दुर्गापुर के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष कुमार मरीजों को अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अब हृदय रोग से संबंधित जांच और परामर्श के लिए मरीजों को दुर्गापुर या कोलकाता जाने की जरूरत नहीं होगी।
अस्पताल के चेयरमैन प्रदीप मंडल और एमडी नित्यानंद मंडल ने बताया कि डॉ. मनीष कुमार प्रत्येक शनिवार को अस्पताल में उपलब्ध रहेंगे। इस दौरान वे मरीजों की जांच कर चिकित्सकीय परामर्श देंगे।
अस्पताल में विशेषज्ञ परामर्श के साथ ईसीजी की सुविधा भी उपलब्ध होगी। अपॉइंटमेंट के लिए मरीज 9279551898 पर संपर्क कर सकते हैं।
















