देवघर: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन शुक्रवार को देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान के साथ बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
ईशान किशन के मंदिर पहुंचने की खबर मिलते ही श्रद्धालुओं और क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह देखने को मिला। ईशान किशन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी बल्लेबाजी से खास पहचान बनाई है। बांग्लादेश के खिलाफ वनडे मुकाबले में 126 गेंदों पर दोहरा शतक लगाना उनके करियर की यादगार उपलब्धियों में शामिल है।
















