,

लायंस क्लब गोविंदपुर की पहल: 515 बालिकाओं को मिल रहा निःशुल्क मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षण

JP Bharat Shareधनबाद: बालिकाओं को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाने के उद्देश्य से लायंस क्लब गोविंदपुर की ओर से निःशुल्क मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। 27 नवंबर को दोनों प्रशिक्षण केंद्रों पर आयोजित कार्यक्रम में कुल 515 बालिकाओं ने हिस्सा लिया। यह प्रशिक्षण क्रिसेंट इंटरनेशनल स्कूल, बारीयो गोविंदपुर और लायंस एसएसबीबी स्कूल, प्रधानखंता…

JP Bharat Share

धनबाद: बालिकाओं को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाने के उद्देश्य से लायंस क्लब गोविंदपुर की ओर से निःशुल्क मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। 27 नवंबर को दोनों प्रशिक्षण केंद्रों पर आयोजित कार्यक्रम में कुल 515 बालिकाओं ने हिस्सा लिया।

यह प्रशिक्षण क्रिसेंट इंटरनेशनल स्कूल, बारीयो गोविंदपुर और लायंस एसएसबीबी स्कूल, प्रधानखंता में दिया जा रहा है। यहां बालिकाओं को कराटे, वुशु और ताइक्वांडो का नियमित निःशुल्क प्रशिक्षण मिलता है। इसके जरिए उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और आत्मरक्षा की क्षमता विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम का नेतृत्व लायंस क्लब गोविंदपुर के अध्यक्ष एवं क्रिसेंट इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक लायन ईसा शमीम ने किया। इस दौरान जोन चेयरपर्सन लायन एसके रॉय भी मौजूद रहे।

प्रशिक्षण की जिम्मेदारी बेबी कुमारी और शुभम कुमार रजक संभाल रहे हैं। कार्यक्रम प्रभारी शिव कुमार महतो भी उपस्थित थे। इस पहल के तहत इच्छुक बालिकाओं को जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए भी तैयार किया जा रहा है।

लायन ईसा शमीम ने कहा कि बालिकाओं की सुरक्षा, आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक बालिकाओं को मार्शल आर्ट्स से जोड़ना है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports