धनबाद: झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत समाहरणालय परिसर में SNMMCH की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। डीडीसी सन्नी राज ने फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया और स्वयं रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया।
इस दौरान उन्होंने समाहरणालय के सभी कर्मियों से स्वेच्छा से रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंदों की मदद कर मानवता की सेवा की जा सकती है।
















