ranchi JSSC ने उत्पाद सिपाही परीक्षा 2023 की उत्तर कुंजी जारी, आपत्ति का मौका

JP Bharat Shareरांची : Jharkhand Staff Selection Commission (JSSC) ने झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा–2023 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। यह परीक्षा 12 अप्रैल 2026 को राज्य के 8 जिलों—रांची, रामगढ़, खूंटी, बोकारो, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, देवघर और दुमका में आयोजित की गई थी। आयोग ने प्रश्न पत्र-01, प्रश्न पत्र-02 और प्रश्न…

JP Bharat Share

रांची : Jharkhand Staff Selection Commission (JSSC) ने झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा–2023 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है।

यह परीक्षा 12 अप्रैल 2026 को राज्य के 8 जिलों—रांची, रामगढ़, खूंटी, बोकारो, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, देवघर और दुमका में आयोजित की गई थी।

आयोग ने प्रश्न पत्र-01, प्रश्न पत्र-02 और प्रश्न पत्र-03 की उत्तर कुंजी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अलग-अलग प्रकाशित की है।

अभ्यर्थियों को उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने का अवसर भी दिया जाएगा। इसके लिए आयोग जल्द ही वेबसाइट पर एक विशेष लिंक जारी करेगा, जिसके माध्यम से निर्धारित समय सीमा के भीतर उम्मीदवार ऑनलाइन (साक्ष्य सहित) आपत्ति दर्ज कर सकेंगे।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि सभी प्रश्न पत्रों के लिए आपत्ति दर्ज करने का केवल एक ही मौका मिलेगा। तय समय सीमा के बाद या अन्य माध्यम से भेजी गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते उत्तर कुंजी का मिलान कर अपनी आपत्तियां दर्ज करें।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports