,

BREAKING रांची में पुलिस एनकाउंटर, कुख्यात शूटर सत्यम पाठक घायल

JP Bharat Shareरांची : राजधानी रांची में पुलिस और कुख्यात अपराधी के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। पंडरा में जमीन कारोबारी की हत्या के आरोपी शूटर सत्यम पाठक को रांची पुलिस ने एनकाउंटर में घायल कर दिया है। जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह पंडरा ओपी क्षेत्र के कांके डैम के पास पुलिस टीम…

JP Bharat Share

रांची : राजधानी रांची में पुलिस और कुख्यात अपराधी के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। पंडरा में जमीन कारोबारी की हत्या के आरोपी शूटर सत्यम पाठक को रांची पुलिस ने एनकाउंटर में घायल कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह पंडरा ओपी क्षेत्र के कांके डैम के पास पुलिस टीम और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। बताया जा रहा है कि पुलिस पूछताछ के दौरान सत्यम पाठक को हथियार बरामदगी के लिए मौके पर ले गई थी। इसी दौरान उसने एक पुलिसकर्मी का हथियार छीनकर भागने की कोशिश की और फायरिंग शुरू कर दी।

आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें सत्यम पाठक के दोनों पैरों में गोली लगी। उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गौरतलब है कि आरोपी ने मंगलवार को पंडरा स्थित ओटीसी मैदान के पास जमीन कारोबारी भार्गव सिंह की गोली मारकर हत्या की थी। पुलिस के अनुसार, इस वारदात का मास्टरमाइंड विजय टेटे बताया जा रहा है।

सत्यम पाठक पर इससे पहले भी कई संगीन आरोप हैं। वह धुर्वा के पूर्व पार्षद व भाजपा नेता वेद प्रकाश सिंह की हत्या में भी शामिल रहा है, जिनकी 2024 में गोली लगने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी जारी है।

ये भी पढ़ें:-धनबाद : 99जी स्पोर्ट्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का भव्य समापन

 


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports