,

dhanbad चासनाला कोलियरी में मजदूरों का प्रदर्शन, बकाया वेतन को लेकर जीएम गेट जाम

JP Bharat Shareझरिया (धनबाद) : Steel Authority of India Limited (सेल) की चासनाला कोलियरी में ठेका मजदूरों ने बकाया वेतन और ऑनलाइन हाजिरी शुरू नहीं होने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। मजदूरों ने महाप्रबंधक (जीएम) के मुख्य गेट पर धरना देते हुए जाम लगा दिया। मजदूरों का आरोप है कि कई महीनों से उनका…

JP Bharat Share

झरिया (धनबाद) : Steel Authority of India Limited (सेल) की चासनाला कोलियरी में ठेका मजदूरों ने बकाया वेतन और ऑनलाइन हाजिरी शुरू नहीं होने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। मजदूरों ने महाप्रबंधक (जीएम) के मुख्य गेट पर धरना देते हुए जाम लगा दिया।

मजदूरों का आरोप है कि कई महीनों से उनका वेतन लंबित है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही ऑनलाइन हाजिरी (रजिस्ट्रेशन) शुरू नहीं होने के कारण उनके कार्य दिवसों का रिकॉर्ड भी दर्ज नहीं हो पा रहा है।

प्रदर्शन कर रहे मजदूरों ने प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बार-बार वार्ता के बावजूद कोई ठोस समाधान नहीं निकला। उन्होंने प्रबंधन पर जिम्मेदारी टालने, भुगतान रोकने और श्रमिकों का शोषण करने का आरोप लगाया।

मजदूरों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द बकाया वेतन का भुगतान, पीएफ-पेंशन का हिसाब और ऑनलाइन हाजिरी प्रणाली लागू नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

फिलहाल मौके पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और प्रबंधन व मजदूरों के बीच वार्ता की संभावना जताई जा रही है।


JP Bharat Share

13 responses to “dhanbad चासनाला कोलियरी में मजदूरों का प्रदर्शन, बकाया वेतन को लेकर जीएम गेट जाम”

  1. […] ये भी पढ़ें:-dhanbad चासनाला कोलियरी में मजदूरों का प्र… […]

  2. […] ये भी पढ़ें:-dhanbad चासनाला कोलियरी में मजदूरों का प्र… […]

  3. […] ये भी पढ़ें:-dhanbad चासनाला कोलियरी में मजदूरों का प्र… […]

  4. […] ये भी पढ़ें:-dhanbad चासनाला कोलियरी में मजदूरों का प्र… […]

  5. […] ये भी पढ़ें:-dhanbad चासनाला कोलियरी में मजदूरों का प्र… […]

  6. […] ये भी पढ़ें:-dhanbad चासनाला कोलियरी में मजदूरों का प्र… […]

  7. […] ये भी पढ़ें:-dhanbad चासनाला कोलियरी में मजदूरों का प्र… […]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed