मैथन : De Nobili School Maithon में मातृ दिवस के अवसर पर भव्य एवं भावनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम उत्साह, प्रेम और पारिवारिक स्नेह से भरे माहौल में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्या Shukla Choudhary द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर एलकेजी, यूकेजी और पहली कक्षा के नन्हे विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया।
बच्चों ने अपनी माताओं के लिए स्वयं तैयार किए गए कार्ड भेंट कर उनके प्रति प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। वहीं माताओं ने भी बच्चों के साथ मंच पर खुशी के पल साझा किए और सेल्फी स्टैंड पर यादगार तस्वीरें खिंचवाईं।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को माता के त्याग, स्नेह और जीवन में उनके महत्व का एहसास कराना था। आयोजन के दौरान उपस्थित माताएं विद्यालय द्वारा दिए गए सम्मान से भावुक नजर आईं।
स्नेह और भावनाओं से भरा यह मातृ दिवस समारोह सुखद यादों के साथ संपन्न हुआ।
















