,

ranchi पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि और NEET पेपर लीक के विरोध में झामुमो का प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन

JP Bharat Shareरांची : Jharkhand Mukti Morcha (झामुमो) ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों और NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और छात्रों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan का पुतला दहन किया। सैकड़ों की संख्या में झामुमो नेता, कार्यकर्ता और छात्र जयपाल सिंह…

JP Bharat Share

रांची : Jharkhand Mukti Morcha (झामुमो) ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों और NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और छात्रों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan का पुतला दहन किया।

सैकड़ों की संख्या में झामुमो नेता, कार्यकर्ता और छात्र जयपाल सिंह स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक जुलूस निकालते हुए पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बढ़ती महंगाई तथा परीक्षा प्रणाली में गड़बड़ियों को लेकर नाराजगी जताई।

झामुमो नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने पहले रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि कर आम जनता पर बोझ बढ़ाया और अब पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। साथ ही NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर कहा गया कि इससे देश के लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मांग की कि केंद्र सरकार महंगाई पर नियंत्रण करे और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सख्त कदम उठाए।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports