,

भालगढ़ा पीट वाटर सप्लाई का शुभारंभ, तीन माह बाद लोगों को मिली राहत

JP Bharat Shareझरिया : पिछले तीन महीनों से पम्प खराब होने के कारण बंद पड़ी भालगढ़ा पीट वाटर सप्लाई का सोमवार को नए पम्प के साथ पुनः शुभारंभ किया गया। लंबे समय से पानी की समस्या झेल रहे स्थानीय लोगों को इससे बड़ी राहत मिली है। इस अवसर पर झरिया विधायक Ragini Singh की बड़ी…

JP Bharat Share

झरिया : पिछले तीन महीनों से पम्प खराब होने के कारण बंद पड़ी भालगढ़ा पीट वाटर सप्लाई का सोमवार को नए पम्प के साथ पुनः शुभारंभ किया गया। लंबे समय से पानी की समस्या झेल रहे स्थानीय लोगों को इससे बड़ी राहत मिली है।

इस अवसर पर झरिया विधायक Ragini Singh की बड़ी पुत्री Shatakshi Singh ने विधिवत बटन दबाकर नई जलापूर्ति व्यवस्था की शुरुआत की।

बताया गया कि विधायक रागिनी सिंह के विशेष प्रयास से नया पम्प लगाया गया, जिसके बाद क्षेत्र में फिर से पीट वाटर सप्लाई बहाल हो सकी। जलापूर्ति शुरू होने पर स्थानीय लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि पानी की समस्या के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन अब सप्लाई शुरू होने से राहत मिलेगी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed