,

Ranchi: चेशायर होम स्थित गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

JP Bharat Shareरांची : शहर के चेशायर होम इलाके में शुक्रवार को एक गोदाम में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि गोदाम में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो गया। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।…

JP Bharat Share

रांची : शहर के चेशायर होम इलाके में शुक्रवार को एक गोदाम में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि गोदाम में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो गया। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। शुरुआत में पांच फायर ब्रिगेड वाहनों को आग बुझाने में लगाया गया, लेकिन आग की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त दमकल वाहनों को भी बुलाना पड़ा। फिलहाल करीब 12 दमकल वाहन आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे हुए हैं।

सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने चेशायर होम रोड को एक तरफ से बंद कर दिया है, जिससे इलाके में यातायात प्रभावित हो गया। दमकल कर्मी लगातार राहत एवं बचाव कार्य चला रहे हैं ताकि आग आसपास के क्षेत्रों तक न फैल सके।

हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रशासन और दमकल विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।

घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। प्रशासन ने लोगों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports