,

धनबाद में ईद-उल-जोहा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 27 से 29 मई तक कंट्रोल रूम रहेगा सक्रिय

JP Bharat ShareEid-ul-Zoha को लेकर धनबाद प्रशासन अलर्ट धनबाद : ईद-उल-जोहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए धनबाद जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी Aditya Ranjan, वरीय पुलिस अधीक्षक Prabhat Kumar और एडीएम लॉ एंड ऑर्डर Hema Prasad ने संयुक्त आदेश…

JP Bharat Share

Eid-ul-Zoha को लेकर धनबाद प्रशासन अलर्ट

धनबाद : ईद-उल-जोहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए धनबाद जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी Aditya Ranjan, वरीय पुलिस अधीक्षक Prabhat Kumar और एडीएम लॉ एंड ऑर्डर Hema Prasad ने संयुक्त आदेश जारी कर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की है।

प्रशासन द्वारा जिले को कतरास, धनबाद, चिरकुंडा, तोपचांची, झरिया, गोविंदपुर और टुंडी सहित कुल 7 जोन में विभाजित किया गया है। सभी संवेदनशील क्षेत्रों में जोनल दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और चलंत पुलिस दस्ता तैनात रहेगा। इसके अलावा क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) को भी सक्रिय रखा गया है।

प्रशासन के अनुसार 27 मई सुबह 6 बजे से 29 मई सुबह 6 बजे तक जिला स्तरीय कंट्रोल रूम कार्यरत रहेगा। किसी भी आपात स्थिति में लोग कंट्रोल रूम नंबर 0326-2311807 और आपातकालीन नंबर 112 पर संपर्क कर सकते हैं।

ईद पर्व के दौरान सोशल मीडिया पर भी प्रशासन की विशेष नजर रहेगी। पुलिस की मॉनिटरिंग सेल व्हाट्सएप, फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भ्रामक, आपत्तिजनक या माहौल बिगाड़ने वाली पोस्ट पर कड़ी निगरानी रखेगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

इसके साथ ही पेयजल, साफ-सफाई और बिजली व्यवस्था को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि त्योहार के दौरान लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed