आसनसोल : पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल द्वारा 16 से 30 मई 2026 तक चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान (चरण-II) के तहत 23 मई को कुमारडुबी, सिमुलतला, पराज, बराकर और मधुपुर रेलवे स्टेशनों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।
मंडल की “30 मिनट के भीतर सफाई गारंटी” पहल को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आयोजित इन कार्यक्रमों में रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने यात्रियों को स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म और रेलवे ट्रैक की स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया। साथ ही यात्रियों से स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील भी की गई।
रेल प्रशासन ने यात्रियों को बताया कि स्वच्छता संबंधी किसी भी शिकायत को रेल मदद ऐप या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर #ERChallenge के साथ @DrmAsansol को टैग कर दर्ज कराया जा सकता है। शिकायत मिलने के बाद 30 मिनट के भीतर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
आसनसोल मंडल के अनुसार इस पहल को यात्रियों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है और स्टेशन परिसरों को स्वच्छ एवं बेहतर बनाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
















