,

dhanbad भीषण गर्मी और हीट वेव से राहत के लिए धनबाद प्रशासन सक्रिय, जगह-जगह लगाए गए प्याऊ और शेड

JP Bharat Shareधनबाद : राज्य में पड़ रही भीषण गर्मी और हीट वेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर धनबाद जिला प्रशासन द्वारा लोगों को राहत पहुंचाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थलों और सरकारी कार्यालय परिसरों में प्याऊ की व्यवस्था की गई है, ताकि…

JP Bharat Share

धनबाद : राज्य में पड़ रही भीषण गर्मी और हीट वेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर धनबाद जिला प्रशासन द्वारा लोगों को राहत पहुंचाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थलों और सरकारी कार्यालय परिसरों में प्याऊ की व्यवस्था की गई है, ताकि राहगीरों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।

इसके साथ ही मुख्य सड़कों पर राहगीरों और आम लोगों की सुविधा के लिए अस्थायी शेड भी लगाए गए हैं, जिससे लोगों को तेज धूप और गर्म हवाओं से राहत मिल सके।

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अत्यधिक गर्मी के दौरान सावधानी बरतें, पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें और जरूरी काम होने पर ही दोपहर के समय घरों से बाहर निकलें।

प्रशासन की इस पहल को आम लोगों द्वारा सराहा जा रहा है। भीषण गर्मी के बीच लगाए गए प्याऊ और शेड राहगीरों के लिए बड़ी राहत साबित हो रहे हैं।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed