,

dhanbad भाजपा प्रशिक्षण शिविर में संगठन मजबूती पर जोर, हेमंत सरकार पर साधा निशाना

JP Bharat Shareधनबाद : भारतीय जनता पार्टी द्वारा धनबाद महानगर में दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026’ के तहत आयोजित इस शिविर में पार्टी के विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रशिक्षण वर्ग में संगठन विस्तार, कार्यपद्धति, बूथ प्रबंधन और आगामी पंचायत व विधानसभा चुनाव की रणनीति…

JP Bharat Share

धनबाद : भारतीय जनता पार्टी द्वारा धनबाद महानगर में दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026’ के तहत आयोजित इस शिविर में पार्टी के विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रशिक्षण वर्ग में संगठन विस्तार, कार्यपद्धति, बूथ प्रबंधन और आगामी पंचायत व विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

प्रशिक्षण शिविर में नेताओं ने कार्यकर्ताओं को अनुशासन और संगठन की मजबूती का पाठ पढ़ाया। साथ ही राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार पानी, बिजली और विकास जैसे मुद्दों पर पूरी तरह विफल साबित हुई है और जनता इसका जवाब आगामी चुनाव में देगी।

रविवार को आयोजित दूसरे दिन के सत्र में बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो, झरिया विधायक रागिनी सिंह, धनबाद विधायक राज सिन्हा तथा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रविंद्र राय समेत कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल हुए।

शिविर में पार्टी की विचारधारा, संगठन विस्तार, बूथ प्रबंधन, सोशल मीडिया, नमो ऐप और संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने को लेकर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से अनुशासित रहकर पार्टी की नीतियों और योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने की अपील की।

वक्ताओं ने केंद्र सरकार की योजनाओं, अखंड भारत की अवधारणा और भाजपा की संगठनात्मक मजबूती पर भी जोर दिया। वहीं राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए नेताओं ने कहा कि झारखंड में पानी, बिजली और विकास की स्थिति बदहाल है। उन्होंने ‘मईया सम्मान योजना’ के सत्यापन को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।

नेताओं ने दावा किया कि जिस तरह पश्चिम बंगाल में भाजपा मजबूत हुई है, उसी तरह आने वाले समय में झारखंड में भी भाजपा की सरकार बनेगी।

प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, डॉ. नीरा यादव, अभय सिंह समेत कई नेताओं ने विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

समापन सत्र में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रविंद्र राय ने वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों और 2027 पंचायत चुनाव में भाजपा की भूमिका पर चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा केवल चुनावी पार्टी नहीं, बल्कि हर समय जीवंत सहकारिता का परिचय देने वाली पार्टी है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports