,

धनबाद मटकुरिया चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने किया पनशाला का उद्घाटन

JP Bharat Shareधनबाद : भीषण गर्मी को देखते हुए धनबाद मटकुरिया चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जनकल्याणकारी पनशाला की शुरुआत की। यह पनशाला धनबाद मटकुरिया चैम्बर ऑफ कॉमर्स एवं मारवाड़ी युवा मंच, धनबाद शक्ति शाखा के संयुक्त सौजन्य से शुरू की गई, जहां राहगीरों को शुद्ध एवं ठंडा पेयजल…

JP Bharat Share

धनबाद : भीषण गर्मी को देखते हुए धनबाद मटकुरिया चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जनकल्याणकारी पनशाला की शुरुआत की। यह पनशाला धनबाद मटकुरिया चैम्बर ऑफ कॉमर्स एवं मारवाड़ी युवा मंच, धनबाद शक्ति शाखा के संयुक्त सौजन्य से शुरू की गई, जहां राहगीरों को शुद्ध एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि असीत कुमार ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद मटकुरिया चैम्बर, मारवाड़ी युवा मंच एवं मारवाड़ी शक्ति शाखा के सदस्यों ने राहगीरों, टेंपो, टोटो एवं मोटरसाइकिल से आने-जाने वाले लोगों को ठंडा पानी पिलाया। साथ ही ताजा तरबूज काटकर लोगों के बीच वितरित किया गया।

इस अवसर पर धनबाद मटकुरिया चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष दिनेश हेलीवाल, सचिव हरीश गंगवानी, कोषाध्यक्ष दिलीप सुभिखी मौजूद रहे।

वहीं मारवाड़ी युवा मंच धनबाद शक्ति शाखा की अध्यक्ष ईशा अग्रवाल, सचिव पूजा खीरवाल, निवर्तमान अध्यक्ष मेघा शर्मा सहित गौरी गोयल, आराध्या गोयल, नेहा अग्रवाल, सीमा रिटोलिया, राहुल अग्रवाल, सुशील साँवरिया, सुभाष लिखमानिया एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

इसके अलावा जिला सचिव अजय नारायण लाल, प्रमोद गोयल, संदीप मुखर्जी, कौशल किशोर, कमलेश त्रिवेदी, पुरुषोत्तम हेलीवाल, सीताराम हेलीवाल तथा गौशाला कतरास के सुरेंद्र अग्रवाल समेत कई गणमान्य लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।

संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि भीषण गर्मी में लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह पनशाला शुरू की गई है और आगे भी सामाजिक सेवा के ऐसे कार्य लगातार जारी रहेंगे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports