,

asansol कुल्टी में नाले से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, इलाके में सनसनी

JP Bharat Shareकुल्टी : पश्चिम बंगाल के आसनसोल स्थित कुल्टी थाना क्षेत्र में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई जब बोडरा कब्रिस्तान के समीप एक जोरिया (नाले) से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया। शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई और घटना को लेकर तरह-तरह की…

JP Bharat Share

कुल्टी : पश्चिम बंगाल के आसनसोल स्थित कुल्टी थाना क्षेत्र में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई जब बोडरा कब्रिस्तान के समीप एक जोरिया (नाले) से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया। शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई और घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

स्थानीय लोगों ने नाले में शव पड़े होने की सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने इलाके का निरीक्षण कर जांच शुरू की।

मौके पर जावेद हुसैन, अशोक सिंहो महापात्रा समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है, ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके।

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मृतक कौन है तथा उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है।

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोग भी पुलिस जांच के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports