,

भीषण गर्मी में ट्रैफिक जवानों के लिए आगे आए मेयर संजीव सिंह, बांटे छाते

JP Bharat Shareभीषण गर्मी और तेज धूप के बीच यातायात व्यवस्था संभाल रहे ट्रैफिक पुलिस जवानों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए धनबाद के मेयर संजीव सिंह ने बुधवार को शहर के विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों पर पहुंचकर जवानों के बीच छातों का वितरण किया। इस पहल का उद्देश्य ड्यूटी के दौरान गर्मी से जूझ रहे पुलिस…

JP Bharat Share

भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच यातायात व्यवस्था संभाल रहे ट्रैफिक पुलिस जवानों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए धनबाद के मेयर संजीव सिंह ने बुधवार को शहर के विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों पर पहुंचकर जवानों के बीच छातों का वितरण किया। इस पहल का उद्देश्य ड्यूटी के दौरान गर्मी से जूझ रहे पुलिस कर्मियों को राहत प्रदान करना था।

मेयर संजीव सिंह ने सिटी सेंटर, पूजा टॉकीज, श्रमिक चौक, बैंक मोड़ समेत शहर के कई व्यस्त यातायात स्थलों का दौरा किया और वहां तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मियों से मुलाकात की। उन्होंने जवानों का हालचाल जाना तथा उनकी कार्य परिस्थितियों की जानकारी ली।

इस अवसर पर मेयर ने कहा कि भीषण गर्मी में घंटों सड़क पर खड़े रहकर यातायात को सुचारू बनाए रखना और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना बेहद चुनौतीपूर्ण कार्य है। इसके बावजूद ट्रैफिक पुलिस के जवान पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं।

छाता वितरण के दौरान उन्होंने जवानों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और गर्मी से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां अपनाने की सलाह भी दी। मेयर ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस के जवान हर मौसम में अपनी ड्यूटी निभाते हैं और समाज की सेवा में हमेशा तत्पर रहते हैं।

उन्होंने कहा, “आज जब धनबाद भीषण गर्मी की चपेट में है, तब ट्रैफिक जवानों का समर्पण और सेवा भावना सराहनीय है। छाता वितरण के माध्यम से हमने उनके प्रति सम्मान व्यक्त करने और गर्मी से कुछ राहत पहुंचाने का प्रयास किया है। जनसेवा में लगे ऐसे कर्मयोगियों के साथ खड़ा रहना हम सभी की जिम्मेदारी है।”

मेयर की इस पहल का ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। वहीं शहरवासियों ने भी इसे जनप्रतिनिधि की संवेदनशील सोच और सामाजिक जिम्मेदारी का सकारात्मक उदाहरण बताया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports