,

बोकारो में रेलवे ट्रैक के पास तीन दोस्तों के शव मिलने से हड़कंप, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

JP Bharat Shareबोकारो जिले में रेलवे ट्रैक के समीप तीन युवकों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। यह घटना बोकारो रेलवे स्टेशन से करीब पांच किलोमीटर दूर राधानगर पंचायत के लावाटांड़ क्षेत्र की है, जहां बुधवार सुबह तीन युवकों के शव बरामद किए गए। मामले को लेकर परिजन हत्या की आशंका…

JP Bharat Share

बोकारो जिले में रेलवे ट्रैक के समीप तीन युवकों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। यह घटना बोकारो रेलवे स्टेशन से करीब पांच किलोमीटर दूर राधानगर पंचायत के लावाटांड़ क्षेत्र की है, जहां बुधवार सुबह तीन युवकों के शव बरामद किए गए। मामले को लेकर परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं, जबकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

मृतकों की पहचान 25 वर्षीय बबलू सोरेन, 22 वर्षीय दीपक सोरेन और 19 वर्षीय बाबूराम मुर्मू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों गोमिया क्षेत्र के निवासी थे और आपस में घनिष्ठ मित्र थे।

परिजनों के अनुसार, मंगलवार शाम बबलू सोरेन को एक युवती का फोन आया था, जिसके बाद तीनों युवक एक बाइक से करीब 60 किलोमीटर दूर राधानगर के लिए निकले थे। रात करीब 12 बजे तक परिजनों की उनसे बातचीत हुई, लेकिन इसके बाद तीनों के मोबाइल फोन बंद हो गए। बुधवार सुबह उनके शव रेलवे ट्रैक के पास मिलने की सूचना मिली।

घटनास्थल से एक बाइक, आधार कार्ड, शराब की बोतलें और पानी की बोतलें बरामद हुई हैं। परिजनों का आरोप है कि तीनों युवकों की हत्या कर शवों को रेलवे ट्रैक के पास फेंका गया, ताकि मामला ट्रेन हादसे जैसा दिखाई दे।

वहीं रेलवे पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत का प्रतीत होता है। हालांकि पुलिस ने किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार करने की बात कही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही मृतकों के मोबाइल कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।

फिलहाल मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि यह हादसा था या फिर सुनियोजित हत्या।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed