,

झारखंड में 9 और 10 जून को रिकॉर्डतोड़ बारिश की संभावना, 17 जिलों में येलो अलर्ट जारी

JP Bharat Shareरांची: झारखंड में आगामी दिनों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार 9 और 10 जून को राज्य के कई हिस्सों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। यदि पूर्वानुमान सही साबित हुआ तो वर्ष 2015 के बाद एक दिन में सर्वाधिक वर्षा…

JP Bharat Share

रांची: झारखंड में आगामी दिनों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार 9 और 10 जून को राज्य के कई हिस्सों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। यदि पूर्वानुमान सही साबित हुआ तो वर्ष 2015 के बाद एक दिन में सर्वाधिक वर्षा का रिकॉर्ड भी बन सकता है। मौसम विभाग ने कुछ क्षेत्रों में 211 मिमी तक वर्षा होने की संभावना जताई है।

पिछले कुछ दिनों से रांची सहित आसपास के जिलों में आंशिक बादल छाए रहने और हल्की बारिश के कारण तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं आगामी दो दिनों के लिए जारी पूर्वानुमान ने प्रशासन और आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

मौसम विभाग के अनुसार 7 जून को देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, गिरिडीह और साहिबगंज को छोड़कर राज्य के 17 जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, मेघगर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं 8 जून को पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार तथा रांची, रामगढ़, गुमला, बोकारो, खूंटी, लोहरदगा और धनबाद को छोड़कर राज्य के अन्य हिस्सों में भी मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। विभाग का कहना है कि यह स्थिति 10 जून तक बनी रह सकती है।

पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सर्वाधिक 50.5 मिमी वर्षा पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में रिकॉर्ड की गई। वहीं सबसे अधिक अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस डाल्टनगंज में दर्ज हुआ, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस नामकुम (रांची) में रिकॉर्ड किया गया।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट संभव है। इसके बाद 8 से 11 जून के बीच तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports