,

कदमा फायरिंग कांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, हथियार और कारतूस बरामद

JP Bharat Shareजमशेदपुर: कदमा थाना क्षेत्र के रामजनम नगर में हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देसी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस तथा घटनास्थल से दो फायर किए गए खोखे बरामद किए हैं। मामले के खुलासे की…

JP Bharat Share

जमशेदपुर: कदमा थाना क्षेत्र के रामजनम नगर में हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देसी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस तथा घटनास्थल से दो फायर किए गए खोखे बरामद किए हैं। मामले के खुलासे की जानकारी सिटी एसपी ललित मीणा ने प्रेस वार्ता में दी।

सिटी एसपी ने बताया कि 10 जून को रामजनम नगर निवासी ऋषि नाग ने कदमा थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि आयु कर्मकार और उसके साथियों ने उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष जांच एवं छापेमारी टीम का गठन किया गया।

जांच के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी आयु कर्मकार (20) और राजेश लोहार (35) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उनकी निशानदेही पर आयु कर्मकार के पास से एक देसी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया, जबकि राजेश लोहार के पास से तीन जिंदा कारतूस मिले। इसके अलावा घटनास्थल से दो खोखे भी जब्त किए गए।

पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि आरोपियों और शिकायतकर्ता पक्ष के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी पुरानी रंजिश के कारण आरोपियों ने बदला लेने की नीयत से फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। मामले में शामिल विशाल कर्मकार और सुमन लोहार को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी राजेश लोहार का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ आदित्यपुर और कदमा थाना में पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है तथा घटना से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की पड़ताल जारी है।

पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले तत्वों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports