,

विश्व रक्तदाता दिवस पर यूनियन क्लब में रक्तदान शिविर, 22 यूनिट रक्त संग्रहित

JP Bharat Shareधनबाद: विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रविवार को यूनियन क्लब धनबाद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। इस दौरान कुल 22 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जिसे जरूरतमंद मरीजों के उपचार के लिए सुरक्षित रखा जाएगा। कार्यक्रम…

JP Bharat Share

धनबाद: विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रविवार को यूनियन क्लब धनबाद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। इस दौरान कुल 22 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जिसे जरूरतमंद मरीजों के उपचार के लिए सुरक्षित रखा जाएगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब के सचिव विजय अग्रवाल ने अपने पुत्र के साथ रक्तदान कर किया। इसके बाद क्लब के कई सदस्यों ने रक्तदान कर सामाजिक सरोकार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई।

रक्तदान शिविर में पूर्व अध्यक्ष अमितेश सहाय, उपाध्यक्ष अमन सिंह, संयुक्त सचिव सरोज सिंह सहित रिंटु सिन्हा, चरण प्रीत सिंह, राहुल नारंग, राजन सिन्हा, मनीष तायल, मनोज सिंह और अन्य सदस्यों ने रक्तदान किया।

शिविर में एसएनएमएमसीएच ब्लड सेंटर की टीम ने रक्त संग्रहण की जिम्मेदारी निभाई। पूरे आयोजन के दौरान स्वास्थ्य संबंधी सभी आवश्यक मानकों का पालन किया गया।

कार्यक्रम के समापन पर गोपाल भट्टाचार्य ने सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने कहा कि यूनियन क्लब भविष्य में भी अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports