,

धनबाद:उपायुक्त ने की जिला आधार निगरानी समिति की समीक्षा बैठक, आधार केंद्रों के बाहर होगी वॉल राइटिंग

JP Bharat Shareधनबाद, 15 जून: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी Aditya Ranjan की अध्यक्षता में समाहरणालय में जिला आधार निगरानी समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में आधार नामांकन एवं आधार अद्यतन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने सभी सीडीपीओ एवं लेडी सुपरवाइजरों को अपने-अपने क्षेत्रों…

JP Bharat Share

धनबाद, 15 जून: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी Aditya Ranjan की अध्यक्षता में समाहरणालय में जिला आधार निगरानी समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में आधार नामांकन एवं आधार अद्यतन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने सभी सीडीपीओ एवं लेडी सुपरवाइजरों को अपने-अपने क्षेत्रों में आधार नामांकन और अद्यतन कार्यों की मासिक प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने आधार में मोबाइल नंबर अपडेट कराने की प्रक्रिया में तेजी लाने पर भी जोर दिया, ताकि लाभुकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा हो।

उपायुक्त ने जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय परिसर में आधार सेवा केंद्र स्थापित करने का निर्देश दिया। इस केंद्र पर आधार सेवाओं के साथ-साथ आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा) कार्ड बनाने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रत्येक प्रखंड, आंगनबाड़ी केंद्र एवं बीआरसी परिसर में संचालित आधार सुधार केंद्रों के बाहर वॉल राइटिंग कराई जाएगी। इसमें उपायुक्त, संबंधित बीडीओ और लेडी सुपरवाइजर के संपर्क नंबर प्रदर्शित किए जाएंगे, ताकि आधार सेवाओं के नाम पर होने वाली अवैध वसूली और दलालों की गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।

उपायुक्त ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति निर्धारित शुल्क से अधिक राशि की मांग करता है तो आमजन संबंधित अधिकारियों को सूचना देकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। बैठक में आधार नामांकन केंद्रों की कार्यप्रणाली, मोबाइल नंबर अपडेट, बायोमेट्रिक अद्यतन तथा लंबित मामलों की भी समीक्षा की गई।

बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी पंकज कुमार, डीपीओ यूआईडी अमित सिंह, सहायक मैनेजर हरवीर सिंह, हेड पोस्टमास्टर तथा विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports