,

धनबाद पुलिस की बड़ी सफलता: मई माह में 28 मामलों के 50 अभियुक्तों को सजा

JP Bharat Shareधनबाद, 15 जून: धनबाद पुलिस को अपराध नियंत्रण और न्यायिक प्रक्रिया में उल्लेखनीय सफलता मिली है। मई माह के दौरान विभिन्न मामलों में न्यायालय द्वारा 28 मामलों के कुल 50 अभियुक्तों को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई गई। इनमें तीन अभियुक्तों को आजीवन कारावास, पांच को 10 वर्ष तक की सजा, तीन…

JP Bharat Share

धनबाद, 15 जून: धनबाद पुलिस को अपराध नियंत्रण और न्यायिक प्रक्रिया में उल्लेखनीय सफलता मिली है। मई माह के दौरान विभिन्न मामलों में न्यायालय द्वारा 28 मामलों के कुल 50 अभियुक्तों को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई गई। इनमें तीन अभियुक्तों को आजीवन कारावास, पांच को 10 वर्ष तक की सजा, तीन को 3 वर्ष तक की सजा तथा 39 अभियुक्तों को 2 वर्ष तक के कारावास की सजा दी गई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह सफलता वरीय पुलिस अधीक्षक Prabhat Kumar के निर्देशन में किए गए गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान, साक्ष्य संकलन और प्रभावी न्यायिक पैरवी का परिणाम है। मजबूत दस्तावेजी एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने अभियुक्तों को दोषी ठहराया।

मई माह में हत्या के तीन मामलों में पांच अभियुक्तों को सजा मिली, जिनमें तीन दोषियों को आजीवन कारावास और दो को 10 वर्ष तक की सजा सुनाई गई। चोरी के तीन मामलों में चार अभियुक्तों को दोषी करार दिया गया। इसके अलावा अपहरण, महिला अत्याचार, छेड़खानी, ठगी, शस्त्र अधिनियम, मोटर दुर्घटना, जुआ अधिनियम तथा अन्य मामलों में भी कई अभियुक्तों को सजा मिली।

साधारण दंगा के दो मामलों में 11 अभियुक्तों को दोषी ठहराया गया, जबकि गंभीर मारपीट के तीन मामलों में तीन अभियुक्तों को अलग-अलग अवधि की सजा सुनाई गई। महिला अत्याचार के एक मामले में एक अभियुक्त को 10 वर्ष तक के कारावास की सजा दी गई।

एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान, साक्ष्य संकलन और प्रभावी न्यायिक समन्वय की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि अपराधियों को कानून के अनुसार दंड दिलाना और आम जनता का न्याय व्यवस्था पर विश्वास मजबूत करना पुलिस की प्राथमिकता है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports