,

धनबाद:मारवाड़ी युवा मंच शक्ति शाखा ने मदर टेरेसा आश्रम में लगाया सेवा शिविर, 200 जरूरतमंदों के बीच भोजन व सामग्री का वितरण

JP Bharat Shareधनबाद: सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच, धनबाद शक्ति शाखा द्वारा सामाजिक सेवा और मानवता की मिसाल पेश करते हुए मदर टेरेसा आश्रम में विशेष सेवा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद और असहाय लोगों के बीच सहयोग एवं सेवा का संदेश पहुंचाना था। शाखा की ओर…

JP Bharat Share

धनबाद: सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच, धनबाद शक्ति शाखा द्वारा सामाजिक सेवा और मानवता की मिसाल पेश करते हुए मदर टेरेसा आश्रम में विशेष सेवा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद और असहाय लोगों के बीच सहयोग एवं सेवा का संदेश पहुंचाना था।

शाखा की ओर से आश्रम में रह रहे लगभग 200 लोगों के लिए विशेष रूप से भोजन की व्यवस्था की गई। इसके अलावा भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए लोगों के बीच आम, जूस, नए वस्त्र, दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री तथा मिठाइयों का भी वितरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान आश्रम में रहने वाले लोगों के चेहरों पर खुशी और संतोष देखने को मिला। आयोजकों ने कहा कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग की सेवा करना ही मानवता का सबसे बड़ा धर्म है। इस तरह के सेवा कार्य समाज में सकारात्मक सोच और सामाजिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देते हैं।

शाखा की अध्यक्ष Isha Agrawal ने बताया कि संस्था समय-समय पर सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए ऐसे प्रयास जारी रहेंगे।

इस सेवा कार्य में सचिव Pooja Kheerwal, संस्थापक अध्यक्ष Kiran Ritolia, संरक्षक सदस्य Seema Sultania, निवर्तमान अध्यक्ष Megha Sharma, प्रियंका अग्रवाल, खुशी अग्रवाल, ज्योति केजरीवाल और नेहा अग्रवाल सहित शाखा की कई सदस्याएं सक्रिय रूप से शामिल रहीं। सभी ने उत्साहपूर्वक सेवा कार्य में योगदान दिया।

कार्यक्रम के अंत में सदस्यों ने समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा और सहयोग की भावना पहुंचाने का संकल्प लिया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports