,

धनबाद :एसएसपी प्रभात कुमार ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ, जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी

JP Bharat Shareधनबाद, 15 जून: धनबाद को नशामुक्त बनाने की दिशा में सोमवार को एक महत्वपूर्ण पहल की गई। समाहरणालय परिसर से ‘नशा मुक्त जागरूकता रथ’ को रवाना किया गया। इस अवसर पर धनबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Prabhat Kumar ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को रवाना किया और उपस्थित लोगों को नशामुक्ति की…

JP Bharat Share

धनबाद, 15 जून: धनबाद को नशामुक्त बनाने की दिशा में सोमवार को एक महत्वपूर्ण पहल की गई। समाहरणालय परिसर से ‘नशा मुक्त जागरूकता रथ’ को रवाना किया गया। इस अवसर पर धनबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Prabhat Kumar ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को रवाना किया और उपस्थित लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसएसपी प्रभात कुमार ने युवाओं से नशे से दूर रहने और समाज व राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए हानिकारक है, इसलिए इसके खिलाफ सामूहिक जागरूकता और जनभागीदारी जरूरी है।

जागरूकता रथ जिले के विभिन्न ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों का भ्रमण कर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देगा। साथ ही नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए जागरूकता संदेश भी प्रसारित करेगा।

अभियान का उद्देश्य युवाओं और आम नागरिकों को नशे के प्रति जागरूक कर उन्हें स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। प्रशासन और पुलिस विभाग ने लोगों से इस अभियान में सहयोग करने की अपील की है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports