,

21 जून को बैंक मोड़ DMC मॉल में सजेगा आम महोत्सव, किसानों और दीदियों को मिलेगा बाजार

JP Bharat Shareधनबाद: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026 को बैंक मोड़ स्थित DMC Mall परिसर में आम महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर उप विकास आयुक्त Sunny Raj की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें संबंधित विभागों और Jharkhand State Livelihood Promotion Society (पलाश) के…

JP Bharat Share

धनबाद: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026 को बैंक मोड़ स्थित DMC Mall परिसर में आम महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर उप विकास आयुक्त Sunny Raj की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें संबंधित विभागों और Jharkhand State Livelihood Promotion Society (पलाश) के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

उप विकास आयुक्त ने बताया कि आम महोत्सव का आयोजन सुबह 8 बजे से शुरू होगा। इसका उद्देश्य जिले के किसानों को उनके उत्पादों के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध कराना तथा स्थानीय कृषि उत्पादों को बढ़ावा देना है।

महोत्सव में जिले के किसानों एवं एफपीओ के माध्यम से विभिन्न किस्मों के आमों की प्रदर्शनी-सह-बिक्री की जाएगी। आगंतुकों को आम्रपाली, मल्लिका, लंगड़ा, दशहरी, सिंदूरी समेत कई लोकप्रिय किस्मों के आम एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगे।

इसके साथ ही स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा लगाए जाने वाले स्टॉल आकर्षण का केंद्र होंगे। इन स्टॉलों पर आम का अचार, चटनी, अमावट, आम जूस, आम पन्ना और अन्य मूल्य संवर्धित उत्पादों की बिक्री की जाएगी। इससे महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और विपणन का अवसर मिलेगा।

उप विकास आयुक्त ने कहा कि धनबाद में आम एक महत्वपूर्ण बागवानी फसल है। किसानों को उनकी उपज का उचित बाजार दिलाने और स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से इस महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आयोजन की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। साथ ही जिलेवासियों से महोत्सव में भाग लेकर किसानों और महिला समूहों को प्रोत्साहित करने की अपील की।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports