,

धनसार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बाइक से ले जाई जा रही 48 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

JP Bharat Shareधनबाद: अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत धनसार थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गश्ती के दौरान पुलिस ने एक मोटरसाइकिल सवार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 48 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया…

JP Bharat Share

धनबाद: अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत धनसार थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गश्ती के दौरान पुलिस ने एक मोटरसाइकिल सवार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 48 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल के दोनों ओर सफेद थैले में संदिग्ध सामान लेकर झरिया की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही धनसार थाना पुलिस ने थाना गेट के समीप वाहन जांच अभियान शुरू किया।

जांच के दौरान मोटरसाइकिल संख्या JH 10 BZ 4437 पर सवार एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। हालांकि पुलिसकर्मियों की सतर्कता से उसे तुरंत पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद दो प्लास्टिक थैलों से ब्लैक टाइगर व्हिस्की की 750 एमएल की कुल 48 बोतल (4 कार्टन) अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

पुलिस ने मौके पर ही शराब और मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया। मामले में धनसार थाना कांड संख्या 97/26 दिनांक 19 जून 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 274, 275 तथा 47(ए) एक्साइज एक्ट के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान जितेंद्र मंडल (36 वर्ष), पिता स्वर्गीय सीताराम मंडल, निवासी राजबाड़ी रोड, झरिया के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर शराब तस्करी के नेटवर्क और इसके स्रोत की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मनोहर करमाली, पुलिस अवर निरीक्षक पवन कुमार रवि, पुलिस अवर निरीक्षक सुनील कुमार सिंह तथा धनसार थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports