,

धनबाद में दिनदहाड़े आटा मिल कर्मी की गोली मारकर हत्या, पैसे कलेक्शन कर लौट रहे उमेश यादव की मौत

JP Bharat Shareधनबाद: जिले के गोंदूडीह ओपी क्षेत्र में रविवार दोपहर एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। धनबाद में आटा मिल कर्मी की हत्या की इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। खेरकाबाद स्थित 7 नंबर हिलटॉप आउटसोर्सिंग के समीप बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने आटा मिल कर्मी उमेश यादव की गोली…

JP Bharat Share

धनबाद: जिले के गोंदूडीह ओपी क्षेत्र में रविवार दोपहर एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। धनबाद में आटा मिल कर्मी की हत्या की इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। खेरकाबाद स्थित 7 नंबर हिलटॉप आउटसोर्सिंग के समीप बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने आटा मिल कर्मी उमेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी।

मृतक की पहचान झरिया थाना क्षेत्र के बस्ताकोला निवासी 45 वर्षीय उमेश यादव के रूप में हुई है।

कई वर्षों से आटा मिल में कर रहे थे काम

जानकारी के अनुसार उमेश यादव गोधर स्थित एक आटा मिल में पिछले 7 से 8 वर्षों से कार्यरत थे। वह मिल के लिए ग्राहकों से पैसे कलेक्शन करने का काम संभालते थे। रविवार को भी वह विभिन्न ग्राहकों से रकम वसूल कर अपनी बाइक से मिल लौट रहे थे।

इसी दौरान पहले से घात लगाए बाइक सवार अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगते ही उमेश यादव सड़क पर गिर पड़े और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

वारदात के बाद इलाके में मचा हड़कंप

दिनदहाड़े हुई इस हत्या के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने के बाद गोंदूडीह ओपी, भूली ओपी और केंदुआडीह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दी।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। परिजनों के चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। मृतक के भाई राजेश यादव ने आशंका जताई कि हत्या के पीछे पुरानी रंजिश या लूट की साजिश हो सकती है। हालांकि वास्तविक कारणों का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

पुलिस कर रही हर पहलू से जांच

आटा मिल के मालिक रतन अग्रवाल ने बताया कि उमेश यादव रविवार सुबह करीब 11 बजे पैसे कलेक्शन के लिए निकले थे। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना के समय उनके पास कितनी राशि मौजूद थी और क्या कोई रकम लूटी गई है।

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ग्रामीण एसपी ने क्या कहा?

मौके पर पहुंचे ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। हत्या के पीछे लूट, आपसी रंजिश और अन्य संभावित कारणों की जांच की जा रही है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान भी शुरू कर दिया गया है।

पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed