,

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर धनबाद में श्रद्धांजलि, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया नमन

JP Bharat Shareधनबाद, 23 जुलाई: अमर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर धनबाद में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने पूजा पंडाल परिसर में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर देश के महान स्वतंत्रता सेनानी को नमन किया। कार्यक्रम…

JP Bharat Share

धनबाद, 23 जुलाई: अमर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर धनबाद में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने पूजा पंडाल परिसर में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर देश के महान स्वतंत्रता सेनानी को नमन किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने चंद्रशेखर आजाद के अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि आजाद का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है और देश के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करता है।

चंद्रशेखर आजाद का जन्म 23 जुलाई 1906 को मध्य प्रदेश के भाबरा (वर्तमान चंद्रशेखर आजाद नगर) में हुआ था। किशोरावस्था से ही उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई। असहयोग आंदोलन के दौरान गिरफ्तारी के समय अंग्रेजी अदालत में अपना नाम “आजाद”, पिता का नाम “स्वतंत्रता” और पता “जेलखाना” बताकर उन्होंने ब्रिटिश शासन को खुली चुनौती दी थी। इसके बाद वे पूरे देश में चंद्रशेखर आजाद के नाम से प्रसिद्ध हुए।

देश की आजादी के लिए उनका संघर्ष और सर्वोच्च बलिदान भारतीय इतिहास में सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। जयंती के अवसर पर लोगों ने उनके योगदान को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports