,

आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के पूर्व छात्र अशोक कुमार बर्णवाल बने मध्य प्रदेश के नए मुख्य सचिव

JP Bharat Shareधनबाद, 23 जुलाई: आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के पूर्व छात्र अशोक कुमार बर्णवाल को मध्य प्रदेश का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। वर्ष 1989 में संस्थान से माइनिंग इंजीनियरिंग में बीटेक करने वाले बर्णवाल 1991 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं। उनकी नियुक्ति के साथ ही आईआईटी (आईएसएम) परिवार में…

JP Bharat Share

धनबाद, 23 जुलाई: आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के पूर्व छात्र अशोक कुमार बर्णवाल को मध्य प्रदेश का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। वर्ष 1989 में संस्थान से माइनिंग इंजीनियरिंग में बीटेक करने वाले बर्णवाल 1991 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं। उनकी नियुक्ति के साथ ही आईआईटी (आईएसएम) परिवार में खुशी का माहौल है।

मध्य प्रदेश सरकार ने बुधवार को उनकी नियुक्ति का आदेश जारी किया। इससे पहले केंद्र सरकार की नियुक्ति समिति (ACC) ने तत्कालीन मुख्य सचिव अनुराग जैन को नीति आयोग का मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) नियुक्त किया था। अशोक कुमार बर्णवाल 31 जनवरी 2027 तक मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव के रूप में अपनी सेवाएं देंगे।

वर्तमान में वे राज्य के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में अपर मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत हैं। इसके अलावा उनके पास भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग तथा खाद्य सुरक्षा आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी है। अपने तीन दशक से अधिक लंबे प्रशासनिक कार्यकाल में उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं।

प्रशासनिक सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें वर्ष 2019 में आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के वार्षिक पूर्व छात्र सम्मेलन के दौरान “डायरेक्टर्स अवार्ड फॉर कंट्रीब्यूशन टू द सोसाइटी” से भी सम्मानित किया जा चुका है।

मार्श इंडिया के चीफ स्ट्रेटजी ऑफिसर (गवर्नमेंट बिजनेस) एवं पैन आईआईटी एलुमनाई के पूर्व महासचिव अशोक कुमार ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति आईआईटी समुदाय के लिए गर्व का विषय है और उनका प्रशासनिक सफर नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।

अशोक कुमार बर्णवाल की यह उपलब्धि एक बार फिर दर्शाती है कि आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के पूर्व छात्र देश के प्रशासन, नीति निर्माण और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports