,

जनगणना 2027: पूर्वी टुंडी में 12 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, डिजिटल माध्यम से होगी सटीक गणना

JP Bharat Shareपूर्वी टुंडी : Census of India के तहत आगामी जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर पूर्वी टुंडी प्रखंड सभागार में आयोजित 12 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का रविवार को विधिवत समापन हो गया। यह प्रशिक्षण धनबाद उपायुक्त सह प्रधान जनगणना पदाधिकारी के निर्देशानुसार आयोजित किया गया था। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य प्रथम चरण के…

JP Bharat Share

पूर्वी टुंडी : Census of India के तहत आगामी जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर पूर्वी टुंडी प्रखंड सभागार में आयोजित 12 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का रविवार को विधिवत समापन हो गया। यह प्रशिक्षण धनबाद उपायुक्त सह प्रधान जनगणना पदाधिकारी के निर्देशानुसार आयोजित किया गया था।

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य प्रथम चरण के कार्य — मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना — को त्रुटिहीन और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराना है। इस बार की जनगणना ‘डिजिटल इंडिया’ की तर्ज पर पूरी तरह तकनीक आधारित होगी।

प्रशिक्षण के दौरान प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को मास्टर ट्रेनर्स द्वारा मोबाइल ऐप और डिजिटल टूल्स के माध्यम से डेटा संग्रह की प्रक्रिया समझाई गई। अधिकारियों ने बताया कि कागज आधारित प्रक्रिया के बजाय मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए डेटा एंट्री की जाएगी, जिससे गणना कार्य अधिक सटीक और तेज होगा।

Suresh Prasad Barnwal ने बताया कि फील्ड वर्क के दौरान आने वाली चुनौतियों और उनके समाधान पर भी विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि जनगणना राष्ट्र के विकास की आधारशिला होती है और इस बार तकनीक के व्यापक उपयोग से डेटा संग्रह में त्रुटियों की संभावना बेहद कम होगी।

प्रशिक्षण के अंतिम दिन प्रगणकों को निर्देश दिया गया कि वे प्रत्येक घर तक पहुंचकर सूचीकरण कार्य पूरी सावधानी और जिम्मेदारी के साथ करें। डिजिटल माध्यम से डेटा संग्रह होने के कारण रिपोर्टिंग प्रक्रिया भी पहले की तुलना में अधिक तेज होगी।

समापन अवसर पर Tinku Ram Bauri, Chandan Kumar Singh, Sujit Mahato तथा मास्टर ट्रेनर Ashutosh Chaubey सहित कई प्रखंड एवं अंचल कर्मी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में प्रगणकों और पर्यवेक्षकों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports