,

बैंक ऑफ इंडिया धनबाद अंचल में शाखा प्रबंधक समीक्षा एवं कार्यनीतिक सम्मेलन आयोजित

JP Bharat Shareधनबाद: बैंक ऑफ इंडिया के धनबाद अंचल द्वारा 9 जून 2026 को धनबाद स्थित होटल वेडिंग बेल्स में शाखा प्रबंधक समीक्षा एवं कार्यनीतिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य अंचल के कार्यनिष्पादन की समीक्षा करना, आगामी कार्यनीतियों पर चर्चा करना तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली शाखाओं को सम्मानित करना था। कार्यक्रम…

JP Bharat Share

धनबाद: बैंक ऑफ इंडिया के धनबाद अंचल द्वारा 9 जून 2026 को धनबाद स्थित होटल वेडिंग बेल्स में शाखा प्रबंधक समीक्षा एवं कार्यनीतिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य अंचल के कार्यनिष्पादन की समीक्षा करना, आगामी कार्यनीतियों पर चर्चा करना तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली शाखाओं को सम्मानित करना था।

कार्यक्रम में धनबाद अंचल की विभिन्न शाखाओं के शाखा प्रमुखों, विभागाध्यक्षों तथा प्रसंस्करण केंद्रों के प्रभारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता धनबाद अंचल के आंचलिक प्रबंधक दिनेश प्रसाद ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में गुरु प्रसाद गोंड उपस्थित रहे।

सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि के स्वागत एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। अपने संबोधन में गुरु प्रसाद गोंड ने शाखा प्रबंधकों को कासा, रिटेल टीडीआर, आरडी, सैलरी अकाउंट, एसएमए-डीएनपीए तथा रैम सेगमेंट (रिटेल, कृषि और एमएसएमई) के निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने जून तिमाही के बजट लक्ष्यों को हासिल करने पर विशेष जोर देते हुए धनबाद अंचल को “चैंपियन अंचल” बताया।

उन्होंने सभी शाखा प्रबंधकों से अंचल की उपलब्धियों को बनाए रखने और उसे नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। वहीं आंचलिक प्रबंधक दिनेश प्रसाद ने भी शाखा प्रमुखों से संवाद करते हुए बैंक के व्यवसायिक लक्ष्यों और ग्राहक सेवा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने पर बल दिया।

सम्मेलन के दौरान व्यापारिक रणनीतियों, प्रक्रिया सुधार, ग्राहक सेवा और स्थानीय बाजार में बैंक की भागीदारी बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने बैंकिंग सेवाओं के विस्तार और ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कई सुझाव साझा किए।

कार्यक्रम का सबसे विशेष आकर्षण सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह रहा। इस दौरान बैंक ऑफ इंडिया की महागामा शाखा में तैनात एक सुरक्षा गार्ड को उनके अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा के लिए सम्मानित किया गया। गार्ड ने शाखा को लूट के प्रयास से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और इस दौरान उन्हें चोट भी लगी थी।

इसके अलावा उत्कृष्ट कार्यनिष्पादन करने वाली विभिन्न शाखाओं को भी उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में अभ्रतनु चंद ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए मुख्य अतिथि और सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports