,

भागलपुर हत्याकांड का खुलासा, सबौर पुलिस ने तीन मुख्य आरोपियों को किया गिरफ्तार

JP Bharat Shareभागलपुर: भागलपुर के सबौर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित निराला यादव हत्याकांड का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। वैज्ञानिक अनुसंधान, सीसीटीवी फुटेज और मानव स्रोतों से प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने इस मामले में शामिल तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक…

JP Bharat Share

भागलपुर: भागलपुर के सबौर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित निराला यादव हत्याकांड का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। वैज्ञानिक अनुसंधान, सीसीटीवी फुटेज और मानव स्रोतों से प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने इस मामले में शामिल तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है।

जानकारी के अनुसार, वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में वांछित अपराधियों, अवैध हथियारों, शराब तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान सबौर थाना पुलिस को सूचना मिली कि आर्य टोला, इंजीनियरिंग कॉलेज रोड पर अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल निराला यादव को इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल भेजा गया। हालांकि उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद मृतक के पुत्र रोहित कुमार के बयान पर सबौर थाना में मामला दर्ज किया गया और अज्ञात अपराधियों के खिलाफ जांच शुरू की गई।

पुलिस ने तकनीकी एवं वैज्ञानिक अनुसंधान, सीसीटीवी फुटेज की जांच तथा मानव स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बहादुर कुमार, पांडव कुमार और अजय मंडल उर्फ छंगुरी मंडल के रूप में हुई है। तीनों आरोपी बाबूपुर, सबौर थाना क्षेत्र, भागलपुर के निवासी बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। फिलहाल सभी आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है तथा मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है।

सिटी एसपी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है और आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports