,

बिच्छू की तरह चलकर धार्मिक यात्रा कर रहे राजकुमार महतो पहुंचे धनबाद, यूथ कांग्रेस नेता ने किया स्वागत

JP Bharat Shareधनबाद: अनोखे अंदाज में धार्मिक यात्राएं करने वाले पश्चिम बंगाल के राजकुमार महतो अपनी यात्रा के दौरान धनबाद पहुंचे। धनबाद पहुंचने पर यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव आमिर खान ने उनका स्वागत किया और उनके ठहरने व भोजन की व्यवस्था कराई। राजकुमार महतो के अनुसार, वह अब तक 22 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा करते…

JP Bharat Share

धनबाद: अनोखे अंदाज में धार्मिक यात्राएं करने वाले पश्चिम बंगाल के राजकुमार महतो अपनी यात्रा के दौरान धनबाद पहुंचे। धनबाद पहुंचने पर यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव आमिर खान ने उनका स्वागत किया और उनके ठहरने व भोजन की व्यवस्था कराई।

राजकुमार महतो के अनुसार, वह अब तक 22 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा करते हुए करीब 36 हजार किलोमीटर का सफर तय कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि भगवान महाकाल के प्रति उनकी गहरी आस्था है और वह देशभर में सनातन धर्म के संदेश को लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से धार्मिक यात्राएं कर रहे हैं।

अपनी यात्राओं के दौरान राजकुमार कभी पैदल तो कभी साइकिल से सफर करते हैं। इस बार वह बिच्छू की तरह चलने के अनोखे अंदाज में यात्रा कर रहे हैं, जिसे देखने के लिए लोगों में भी उत्सुकता नजर आ रही है।

धनबाद पहुंचने पर उन्होंने यात्रा के दौरान पुलिस और आम लोगों से मिले सहयोग के लिए आभार जताया। उन्होंने बताया कि आगे काशी विश्वनाथ से अयोध्या स्थित राम मंदिर तक बिच्छू यात्रा करने की योजना है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports