धनबाद: जिला फुटबॉल संघ की ओर से आयोजित शांति गोपाल दा सीनियर फुटबॉल लीग में प्रो एक्सीलेंस क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राइजिंग स्टार क्लब को 4-0 से हरा दिया। मुकाबले में शुरुआत से ही प्रो एक्सीलेंस के खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला।
प्रो एक्सीलेंस की ओर से राम हांसदा ने 23वें मिनट में पहला गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद 55वें मिनट में सुनील कुमार ने दूसरा गोल दागा।
मैच के अंतिम चरण में मेरुलाल सोरेन ने 85वें मिनट में तीसरा गोल किया, जबकि चंदन मरांडी ने 90वें मिनट में चौथा गोल दागकर टीम की 4-0 से जीत पक्की कर दी।
पूरे मुकाबले में प्रो एक्सीलेंस क्लब ने आक्रामक खेल दिखाया और राइजिंग स्टार क्लब को वापसी का मौका नहीं दिया।
मैच में संजय हेंब्रम, रवि लाल हेंब्रम, पूजा कुमारी और जेवियर टुडू ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
















