,

गिरिडीह पुलिस की पहल: 80 लोगों को लौटाए गए गुम और चोरी हुए मोबाइल

JP Bharat Shareगिरिडीह: गिरिडीह पुलिस ने गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के अभियान के तहत मंगलवार को 80 लोगों को उनके मोबाइल वापस सौंपे। न्यू पुलिस लाइन स्थित बहुउद्देशीय भवन में आयोजित कार्यक्रम में एसपी डॉ. बिमल कुमार ने मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे। एसपी ने बताया कि मोबाइल आज संचार,…

JP Bharat Share

गिरिडीह: गिरिडीह पुलिस ने गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के अभियान के तहत मंगलवार को 80 लोगों को उनके मोबाइल वापस सौंपे। न्यू पुलिस लाइन स्थित बहुउद्देशीय भवन में आयोजित कार्यक्रम में एसपी डॉ. बिमल कुमार ने मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे।

एसपी ने बताया कि मोबाइल आज संचार, शिक्षा, बैंकिंग और ऑनलाइन लेन-देन का महत्वपूर्ण साधन है। मोबाइल गुम या चोरी होने से लोगों को काफी परेशानी होती है। पुलिस तकनीकी संसाधनों की मदद से ऐसे मोबाइल की तलाश कर रही है और उन्हें उनके मालिकों तक पहुंचा रही है।

एसपी के अनुसार, गिरिडीह पुलिस अब तक कुल 1,035 मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को वापस सौंप चुकी है। मोबाइल मिलने पर लोगों ने खुशी जताई और पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में सदर एसडीपीओ जितवाहन उरांव, डीएसपी-1 नीरज कुमार सिंह, डीएसपी-2 आरके राणा, सार्जेंट मेजर सनी कुमार और विभिन्न थानों के प्रभारी समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports