बोकारो: माराफारी थाना क्षेत्र के कर्नल मार्केट स्थित रांची मोहल्ले में लोडेड पिस्टल से गोली चलने के कारण साढ़े तीन साल के बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। इस मामले में बच्चे के मामा राजेश कुमार को पुलिस ने पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, घटना 17 अक्टूबर 2026 की है। आरोप है कि राजेश कुमार ने बच्चे को खेलने के लिए लोडेड पिस्टल दे दी थी। इसी दौरान गोली चल गई, जिससे मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद राजेश फरार हो गया था।
माराफारी थाना में कांड संख्या 83/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। बाद में आरोपी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने उसे 48 घंटे की रिमांड पर लेकर पूछताछ की।
पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपी ने अवैध हथियार रखने और गोलीकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। रिमांड पूरी होने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
















