, ,

Breking news 4 दिन से लापता युवक का शव पेड़ से लटका मिला, हत्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

JP Bharat Shareधनबाद: गोविंदपुर थाना क्षेत्र के आसनबनी-2 गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब चार दिनों से लापता युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान Akbar Ansari के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। परिजनों के अनुसार, अकबर…

JP Bharat Share

धनबाद: गोविंदपुर थाना क्षेत्र के आसनबनी-2 गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब चार दिनों से लापता युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान Akbar Ansari के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।

परिजनों के अनुसार, अकबर अंसारी 16 तारीख से लापता था। बताया जा रहा है कि वह जिस स्थान पर काम कर रहा था, वहीं से अचानक गायब हो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका।

शुक्रवार को उसका शव पेड़ से लटका मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने मामले में हत्या की आशंका जताते हुए आरोप लगाया है कि युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया। उन्होंने उस मकान मालिक पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं, जहां अकबर काम करता था।

घटना की सूचना मिलने पर Govindpur Police Station की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports