उत्तर प्रदेश: बस्ती जिले में 15 वर्षीय छात्र को अपने साथ लखनऊ ले जाने के आरोप में 26 वर्षीय शिक्षिका को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। छात्र के पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों को लखनऊ के एक होटल से बरामद किया।
जानकारी के अनुसार, शिक्षिका रुपाली बस्ती के लोढ़वा गांव स्थित एक स्कूल में पढ़ाती हैं। आरोप है कि वह 21 नवंबर को 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र को अपने साथ लखनऊ ले गई थीं। छात्र के घर नहीं लौटने पर उसके पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने जांच के दौरान दोनों की लोकेशन लखनऊ के एक होटल में पता लगाई। इसके बाद उन्हें वहां से बरामद कर बस्ती लाया गया। पुलिस ने शिक्षिका को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।
मेडिकल जांच के बाद छात्र को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
















