,

गंभीर बीमारी से पीड़ित श्रमिकों को भी मिले स्पेशल लीव की सुविधा: आशनी सिंह

JP Bharat Shareधनबाद: गंभीर बीमारी और शारीरिक असमर्थता से जूझ रहे पात्र श्रमिकों को भी विशेष अवकाश (स्पेशल लीव) का लाभ देने की मांग की गई है। इसको लेकर राष्ट्रीय जनता कामगार संघ की केंद्रीय महामंत्री आशनी सिंह ने बीसीसीएल के सीएमडी को पत्र लिखकर पहल करने का आग्रह किया है। पत्र में उन्होंने कहा…

JP Bharat Share

धनबाद: गंभीर बीमारी और शारीरिक असमर्थता से जूझ रहे पात्र श्रमिकों को भी विशेष अवकाश (स्पेशल लीव) का लाभ देने की मांग की गई है। इसको लेकर राष्ट्रीय जनता कामगार संघ की केंद्रीय महामंत्री आशनी सिंह ने बीसीसीएल के सीएमडी को पत्र लिखकर पहल करने का आग्रह किया है।

पत्र में उन्होंने कहा कि गंभीर बीमारी या शारीरिक असमर्थता की स्थिति में श्रमिकों के प्रति प्रबंधन को मानवीय दृष्टिकोण अपनाना चाहिए। ऐसे कर्मचारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपना पक्ष रखने का अवसर भी मिलना चाहिए।

आशनी सिंह ने कहा कि जब विशेष परिस्थितियों में अधिकारियों को स्पेशल लीव की सुविधा दी जाती है, तो पात्र श्रमिकों को भी समान अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने बीसीसीएल प्रबंधन से बिना भेदभाव सभी पात्र कर्मचारियों के मामलों पर संवेदनशीलता से विचार करने की अपील की है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports