,

चंदनकियारी के कोरियापट्टी में डीडीसी ने किया जल संवाद, आयरनयुक्त पानी की समस्या सामने आई

JP Bharat Shareचंदनकियारी: भोजुडीह पंचायत के कोरियापट्टी गांव में मंगलवार को उप विकास आयुक्त (डीडीसी) शताब्दी मजूमदार ने ग्रामीणों के साथ जल संवाद किया। इस दौरान उन्होंने गांव में पेयजल व्यवस्था, हर घर नल योजना और पानी की गुणवत्ता का जायजा लिया। नल से पानी पहुंच रहा, लेकिन आयरन की अधिकता की शिकायत ग्रामीणों ने…

JP Bharat Share

चंदनकियारी: भोजुडीह पंचायत के कोरियापट्टी गांव में मंगलवार को उप विकास आयुक्त (डीडीसी) शताब्दी मजूमदार ने ग्रामीणों के साथ जल संवाद किया। इस दौरान उन्होंने गांव में पेयजल व्यवस्था, हर घर नल योजना और पानी की गुणवत्ता का जायजा लिया।

नल से पानी पहुंच रहा, लेकिन आयरन की अधिकता की शिकायत

ग्रामीणों ने बताया कि हर घर नल योजना के तहत गांव में पानी की आपूर्ति हो रही है, लेकिन पानी में आयरन की मात्रा अधिक होने के कारण वे इसका इस्तेमाल पीने और खाना बनाने में नहीं कर पा रहे हैं। फिलहाल इस पानी का उपयोग नहाने, कपड़े-बर्तन धोने और अन्य घरेलू कार्यों में किया जा रहा है।

ग्रामीणों की शिकायत पर डीडीसी ने संबंधित अधिकारियों को पानी की गुणवत्ता की जांच कराने और समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया। उन्होंने ग्रामीणों को पेयजल की गुणवत्ता में सुधार के लिए उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

निजी जमीन नहीं होने से आवास योजना का लाभ लेने में परेशानी

जल संवाद के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि कोरियापट्टी कुष्ठ प्रभावित गांव है और कई लोगों के पास अपनी निजी जमीन नहीं है। ऐसे में उन्हें सरकारी आवास योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी हो रही है।

डीडीसी शताब्दी मजूमदार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई करने और समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में पहल का आश्वासन दिया।

मौके पर पीएचईडी चास के कार्यपालक अभियंता अनुज कुमार, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, पंचायत के मुखिया समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports