भोजूडीह (चंदनकियारी): छठ महापर्व को देखते हुए अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सुरक्षा परिषद की ओर से भोजूडीह स्थित ईजरी नदी घाट पर सफाई अभियान चलाया गया। परिषद के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण माहथा के नेतृत्व में नदी तट की सफाई के साथ घाट तक पहुंचने वाले जर्जर रास्ते की मरम्मत भी कराई गई।
लक्ष्मण माहथा ने बताया कि छठ व्रतियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पिछले 12 वर्षों से लगातार यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व आस्था और संस्कृति का प्रतीक है। घाटों को स्वच्छ रखना और श्रद्धालुओं के लिए आवागमन की सुविधा सुनिश्चित करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
इस अभियान में परिषद के कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने भी सहयोग किया। सफाई और रास्ते की मरम्मत से छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को घाट तक पहुंचने में सहूलियत मिलने की उम्मीद है।
















