उत्तर प्रदेश में 38 IAS अधिकारियों का तबादला, पांच जिलों के DM बदले

JP Bharat Shareलखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 38 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। शुक्रवार देर रात जारी आदेश में पांच जिलों के जिलाधिकारियों सहित विकास प्राधिकरणों, नगर निगमों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। तबादला सूची के अनुसार, अनुज सिंह को लखनऊ विकास…

JP Bharat Share

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 38 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। शुक्रवार देर रात जारी आदेश में पांच जिलों के जिलाधिकारियों सहित विकास प्राधिकरणों, नगर निगमों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

तबादला सूची के अनुसार, अनुज सिंह को लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) का नया उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, पूर्व उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार को सीतापुर का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। सीतापुर के डीएम राजागणपति आर को सूडा का निदेशक बनाया गया है।

पांच जिलों में नए जिलाधिकारियों की तैनाती की गई है:

  • सीतापुर: प्रथमेश कुमार
  • बिजनौर: जोगिंदर सिंह
  • महाराजगंज: शिवशरणप्पा जीएन
  • सिद्धार्थनगर: गौरव सिंह सोगरवाल
  • मुजफ्फरनगर: सुनील कुमार सिंह।

इसके अलावा गाजियाबाद और वाराणसी नगर निगम, मेरठ व नोएडा विकास प्राधिकरण तथा यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर भी नई तैनाती की गई है।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यह फेरबदल विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) और भारत निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के तबादले संबंधी दिशा-निर्देशों के मद्देनजर किया गया है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports