धनबाद के चिरकुंडा नगर परिषद क्षेत्र में बिजली विभाग की कथित लापरवाही से बड़ा हादसा सामने आया है, जहां करंट की चपेट में आने से तीन दुधारू भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।
घटना ‘तीन नंबर चढ़ाई’ के पास की है। जानकारी के अनुसार सोनादंगल निवासी पवन यादव अपनी भैंसों को लेकर नदी की ओर जा रहे थे। जैसे ही भैंसें सड़क से उतरकर जमीन पर पहुंचीं, वे अचानक करंट की चपेट में आ गईं।
प्रत्यक्षदर्शी पवन यादव के अनुसार करंट इतना तेज था कि एक भैंस उछलकर दूर जा गिरी और देखते ही देखते तीनों भैंसों ने दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, लेकिन विभाग ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
पीड़ित परिवार ने उचित मुआवजे की मांग की है। फिलहाल पुलिस को सूचना दे दी गई है और बिजली आपूर्ति भी काट दी गई है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।

ये भी पढ़ें:-dhanbad बिजली संकट पर सख्त हुईं विधायक रागिनी सिंह, अधिकारियों को दिए निर्देश
Follow the JP BHARAT LIVE channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Vb7gTYlLtOj4hdQofo0E
















