,

भागलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अपहृत नाबालिग भोपाल से बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

JP Bharat Shareभागलपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अपहृत नाबालिग लड़की को भोपाल से सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, 21 दिसंबर 2025 को जोगसर थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की के लापता होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद…

JP Bharat Share

भागलपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अपहृत नाबालिग लड़की को भोपाल से सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार, 21 दिसंबर 2025 को जोगसर थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की के लापता होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस भोपाल पहुंची।

जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि लड़की के नाम से फर्जी आधार कार्ड बनाया गया था, जिसमें उसकी उम्र 21 वर्ष दर्शाई गई थी और विवाह संबंधी फोटो भी लगाया गया था।

भोपाल में छापेमारी के दौरान आरोपी सोनू जैन को गिरफ्तार किया गया और उसके घर से नाबालिग को बरामद किया गया। मामले में एक अन्य आरोपी कमल किशोर शास्त्री को भी गिरफ्तार किया गया है, जो लड़की की खरीद-फरोख्त और जबरन विवाह कराने में शामिल था।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि लड़की को बहला-फुसलाकर पहले दिल्ली ले जाया गया और फिर भोपाल लाकर करीब 2.5 लाख रुपये में बेच दिया गया।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। बरामद नाबालिग को सुरक्षित उसके परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया की जा रही है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports