धनबाद के तोपचांची प्रखंड अंतर्गत नेरो पंचायत में उपायुक्त आदित्य रंजन ने संध्या चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों से संवाद किया और उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
इस चौपाल में गड़ीडीह, रंगरंगी, निमडीह, अमराडीह और मदनपुर के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। ग्रामीणों ने उपायुक्त का गर्मजोशी से स्वागत किया और पंचायत क्षेत्र का भ्रमण भी कराया।
उपायुक्त ने जल संरक्षण और आजीविका के क्षेत्र में ग्रामीणों को प्रेरित करते हुए बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत बड़े पैमाने पर बागवानी, पशुपालन और मत्स्य पालन को बढ़ावा देने की बात कही।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं धरातल तक पहुंचे और कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे।
इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि योजनाओं का सही क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा।
ये भी पढ़ें:-Dhanbad में होमगार्ड भर्ती का छठा दिन, अभ्यर्थियों का दमदार प्रदर्शन
Follow the JP BHARAT LIVE channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Vb7gTYlLtOj4hdQofo0E
















