,

चलती ट्रेन में चोरी के बाद चेन पुलिंग कर भाग रहा चोर पकड़ा, लोगों ने रंगेहाथ दबोचा

JP Bharat Shareधनबाद में चलती ट्रेन में चोरी की वारदात के बाद एक चोर को स्थानीय लोगों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। मुंबई से हावड़ा जा रही मुंबई मेल एक्सप्रेस में वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी चेन पुलिंग कर फरार होने की कोशिश कर रहा था, लेकिन लोगों की सतर्कता से उसकी योजना नाकाम…

JP Bharat Share

धनबाद में चलती ट्रेन में चोरी की वारदात के बाद एक चोर को स्थानीय लोगों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। मुंबई से हावड़ा जा रही मुंबई मेल एक्सप्रेस में वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी चेन पुलिंग कर फरार होने की कोशिश कर रहा था, लेकिन लोगों की सतर्कता से उसकी योजना नाकाम हो गई।

यह पूरा मामला धनबाद के रांगाटांड़ इलाके का है। बताया जा रहा है कि डाउन मुंबई मेल एक्सप्रेस में एक युवक ने महिला यात्री का पर्स और अन्य सामान चोरी कर लिया। चोरी के तुरंत बाद आरोपी ने ट्रेन की चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया और मौके से भागने लगा।

हालांकि उसकी संदिग्ध गतिविधियों पर आसपास मौजूद लोगों की नजर पड़ गई। स्थानीय लोगों ने दौड़कर आरोपी को पकड़ लिया और उसकी तलाशी ली, जिसमें महिला का पर्स समेत चोरी का सामान बरामद हुआ।

घटना के बाद लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई की और इसकी सूचना रेलवे सुरक्षा बल (RPF CIB) को दी। मौके पर पहुंची RPF की टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आरोपी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है, जबकि उसका ससुराल धनबाद के जामाडोबा क्षेत्र में है।

फिलहाल RPF CIB यह जांच कर रही है कि आरोपी पहले भी इस तरह की घटनाओं में शामिल रहा है या नहीं। स्थानीय लोगों की सतर्कता से एक बड़ी चोरी की वारदात का खुलासा हो सका।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed