,

भागलपुर में सड़क हादसा: राजमिस्त्री की मौत, बाइक चालक मौके से फरार

JP Bharat Shareभागलपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में राजमिस्त्री की मौत हो गई। मामला मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के नाव घाट इलाके का है, जहां काम पर जा रहे एक मजदूर को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। मृतक की पहचान भतोरिया निवासी 56 वर्षीय मनोहर यादव के रूप में हुई है। बताया जा…

JP Bharat Share

भागलपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में राजमिस्त्री की मौत हो गई। मामला मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के नाव घाट इलाके का है, जहां काम पर जा रहे एक मजदूर को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी।

मृतक की पहचान भतोरिया निवासी 56 वर्षीय मनोहर यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह दरियापुर की ओर से पैदल अपने घर लौट रहे थे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें तुरंत एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मायागंज अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

हादसे के बाद बाइक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने बाइक को कब्जे में लेकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक जब्त कर ली है और मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि बाइक मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के तौसीफ खान के नाम पर दर्ज है।

मनोहर यादव अपने पीछे एक पुत्र और छह पुत्रियों का परिवार छोड़ गए हैं। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार चालक की तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें:-धनबाद में बंद घर में बड़ी चोरी, नकद समेत करोड़ों के गहने पार

Follow the JP BHARAT LIVE channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Vb7gTYlLtOj4hdQofo0E


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports