झारखंड। झारखंड मेडिकल काउंसिल डॉक्टरों द्वारा अपनी तस्वीरों के साथ विज्ञापन और प्रचार करने के मामलों में सख्ती करने की तैयारी में है। नियमों का उल्लंघन करने वाले डॉक्टरों पर आर्थिक दंड लगाया जा सकता है।
इसके अलावा, गंभीर उल्लंघन के मामलों में डॉक्टरों का रजिस्ट्रेशन 3 से 6 महीने तक निलंबित किए जाने की कार्रवाई भी हो सकती है।
इस कदम का उद्देश्य डॉक्टरों के पेशेवर आचरण और चिकित्सा क्षेत्र में निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करना है।
















